पटना : समंपकचक में रूफ फाउंडेशन द्वारा आज शुक्रवार को स्वच्छ जागरूकता अभियान के तहत सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। संस्था के तत्वाधान में मिस बिहार 2025 के प्रतिभागी के द्वारा वहां की बच्चियों एवं महिलाओं को करीब पांच सौ मुफ्त सैनिटरी पैड का वितरण किया गया।

28 दिसम्बर को आयोजित होने वाले मिस बिहार प्रतियोगिता में एक प्रतिभागी को रूफ फाउंडेशन का ब्रांड अम्बेस्डर बनाया जायेगा। मिस बिहार 2025 के प्रतिभागी है – प्रांजलि, श्रिस्ति, साक्षी, शालू, मिताली, रिमझिम, नंदनी, सेजल, आलिआ, मेघा, पायल, प्रीति, श्रेया, माहि, पालक और ख़ुशी है। 28 दिसम्बर को मिसेस वर्ल्ड सरगम कौशल जूरी में होंगी।

रूफ फाउंडेशन के सचिव प्रवीण सिन्हा ने कहा कि सेनेटरी पैड आज के समय में महंगे होने के कारण दलित बस्तियों की आम बच्चियां या महिलाएं इसे इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं जिस कारण ही संस्था द्वारा जगह-जगह पर जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें मुफ्त में सेनेटरी पैड का वितरण किया जाता है ताकि वह इसका सही तरीके से इस्तेमाल करें और खुद को स्वच्छ और स्वस्थ रख सकें। हमारा टारगेट है की हर गांव को सौ प्रतिशत सेनेटरी पैड यूजर बने।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीती सिंह, अभिषेक रंजन, मनीष चंद्रेश का सहयोग बहुत ही सराहनीय रहा।














