रांची : चालांगी ग्राम में रूफ फाउंडेशन द्वारा आज गुरूवार को स्वच्छ जागरूकता अभियान के तहत सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। संस्था के तत्वाधान में मिस झारखण्ड सृष्टि करकेटा मिसेस झारखण्ड प्रिया सिंह राव, विजेता राजदीप कौर, तनिष्का मेहता, अनामिका सिंह एवं रूफ फाउंडेशन के ब्रांड अम्बेस्डर सुरुति राज द्वारा वहां की बच्चियों एवं महिलाओं को करीब पांच सौ मुफ्त सैनिटरी पैड का वितरण किया गया।

रूफ फाउंडेशन झारखण्ड के ब्रांड अम्बेस्डर सुरुति राज, अनामिका सिंह और प्रिया सिंह राव ने चालांगी ग्राम के बच्चियों एवं महिलाओं को बताया की कैसे अपने आप को स्वच्छ रखे। सभी विजेता प्रतिभागी ने सामाजिक कार्य में बढ़चढ़ के हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मिसेस झारखण्ड प्रिया सिंह राव ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार अलग-अलग बस्तियों में जाकर किया जाता है जिससे की बच्चियां और महिलाओं में जो जागरूकता की कमी है वो पूरी हो सके।
उन्होंने बताया कि आज के समय में भी जो महिलाएं माहवारी के समय वो जो गंदे कपड़े का इस्तेमाल करती हैं उससे कई प्रकार के रोग होने का खतरा होता है। हमारा यही प्रयास है कि ऐसे रोगों से उनका बचाव हो सके और वह स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सके।

रूफ फाउंडेशन के सचिव प्रवीण सिन्हा ने कहा कि सेनेटरी पैड आज के समय में महंगे होने के कारण दलित बस्तियों की आम बच्चियां या महिलाएं इसे इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं जिस कारण ही संस्था द्वारा जगह-जगह पर जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें मुफ्त में सेनेटरी पैड का वितरण किया जाता है ताकि वह इसका सही तरीके से इस्तेमाल करें और खुद को स्वच्छ और स्वस्थ रख सकें। हमारा टारगेट है की हर गांव को सौ प्रतिशत सेनेटरी पैड यूजर बने।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी आफताब आलम का भरपूर सहयोग मिला और उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रम में रूफ फाउंडेशन के लिए हम हमेशा से तैयार रहेंगे।
वही कार्यक्रम को सफल बनाने में अमृता, अविनाश चौहान का सहयोग बहुत ही सराहनीय रहा।









