रूफ फाउंडेशन द्वारा गाँव में मिसेस बिहार 2024 के फाइनलिस्ट द्वारा बच्चियों एवं महिलाओं के बीच सैनिटरी पैड का किया गया वितरण

21 जून 2024 को पटना के समीप एक गाँव में रूफ फाउंडेशन एवं सशक्त नारी सैनिटरी पैड संस्था के तत्वाधान में “मिसेस बिहार 2024” की प्रतिभागियों द्वारा वहां की बच्चियों एवं महिलाओं को स्वच्छ जागरूकता अभियान के तहत सेनेटरी पैड का मुफ्त वितरण संस्था के स्वयंसेवियों द्वारा किया गया।

इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार रूफ फाउंडेशन द्वारा अलग-अलग दलित बस्तियों में जाकर किया जाता है जिससे की बच्चियां और महिलायों में जो जागरूकता की कमी आज के समय में भी है जिसके कारण माहवारी के समय वो जो गंदे कपड़े का इस्तेमाल करती हैं उससे कई प्रकार के रोग होने का खतरा होता है उससे उनका बचाव हो सके और वह स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सके। सेनेटरी पैड आज के समय में महंगे होने के कारण दलित बस्तियों या कह सकते हैं की आम बच्चियां या महिलाएं इसे इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं जिस कारण ही संस्था द्वारा जगह-जगह पर जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें मुफ्त में सेनेटरी पैड का वितरण किया जाता है ताकि वह इसका सही तरीके से इस्तेमाल करें और खुद को स्वच्छ और स्वस्थ रख सकें।

मिसेस बिहार 2024 के फाइनलिस्ट के द्वारा वहां की बच्चियों एवं महिलाओं को स्वच्छ जागरूकता अभियान चलाया गया और उन्ही के हांथो से सभी को सेनेटरी पैड मुफ्त में वितरण किया गया। मिस बिहार प्रतियोगिता में रूफ फाउंडेशन सोशल कॉज पार्टर है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह, आनंद पाठक, सशक्त नारी की निर्देशिका रीतिका चौहान, रूफ फाऊंडेशन के प्रवीण सिन्हा, मनीष चंद्रेश और सलमान का सहयोग बहुत ही सराहनीय रहा।