रांची : रूफ फाउंडेशन एवं मिस एंड मिसेस झारखण्ड 2025 के विनर द्वारा रांची के झटनीटोला ग्राम में बच्चियों एवं महिलाओं के बीच सैनिटरी पैड का किया गया वितरण
झटनीटोला ग्राम में रूफ फाउंडेशन एवं ईशान स्किन केयर हॉस्पिटल द्वारा 6 अक्टूबर को स्वच्छ जागरूकता अभियान के तहत सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। संस्था के तत्वाधान में मिस झारखण्ड आर्ची पाहवा और मिसेस झारखण्ड आशिमा कुमार, विजेता रिहा मालिनी, रंजीता एक्का, माही एवं रूफ फाउंडेशन के ब्रांड अम्बेस्डर रिहा मालिनी और खुसबू द्वारा वहां की बच्चियों एवं महिलाओं को करीब पांच सौ मुफ्त सैनिटरी पैड का वितरण किया गया।

रूफ फाउंडेशन झारखण्ड के ब्रांड अम्बेस्डर रिहा मालिनी और खुसबू ने झटनीटोला ग्राम के बच्चियों एवं महिलाओं को बताया की कैसे अपने आप को स्वच्छ रखे। सभी विजेता प्रतिभागी ने सामाजिक कार्य में बढ़चढ़ के हिस्सा लिया।

इस अवसर पर ईशान स्किन केयर हॉस्पिटल के निदेशक लाल साहेब ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार अलग-अलग बस्तियों में जाकर किया जाता है जिससे की बच्चियां और महिलाओं में जो जागरूकता की कमी है वो पूरी हो सके।
उन्होंने बताया कि आज के समय में भी जो महिलाएं माहवारी के समय वो जो गंदे कपड़े का इस्तेमाल करती हैं उससे कई प्रकार के रोग होने का खतरा होता है। हमारा यही प्रयास है कि ऐसे रोगों से उनका बचाव हो सके और वह स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सके।

रूफ फाउंडेशन के सचिव प्रवीण सिन्हा ने कहा कि सेनेटरी पैड आज के समय में महंगे होने के कारण दलित बस्तियों की आम बच्चियां या महिलाएं इसे इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं जिस कारण ही संस्था द्वारा जगह-जगह पर जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें मुफ्त में सेनेटरी पैड का वितरण किया जाता है ताकि वह इसका सही तरीके से इस्तेमाल करें और खुद को स्वच्छ और स्वस्थ रख सकें। हमारा टारगेट है की हर गांव को सौ प्रतिशत सेनेटरी पैड यूजर बने।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीती सिंह, राजीव कमल, अविनाश चौहान का सहयोग बहुत ही सराहनीय रहा।